Builder Possession Delay: Flat Late Hone Par Kya Kare? (Refund + Compensation Guide 2026)

Builder Possession Delay होने पर क्या करें? जानिए अपने अधिकार, मुआवजा कैसे लें और कंज्यूमर कोर्ट में शिकायत की पूरी प्रक्रिया।

भारत में Builder Possession Delay की समस्या

भारत में घर खरीदना हर व्यक्ति का सपना होता है, लेकिन जब बिल्डर समय पर पजेशन “possession” नहीं देतातो यह सपना परेशानी में बदल जाता है। अधिकतर मामलों में बिल्डर 2 से 3 साल में फ्लैट देने का वादा करता हैलेकिन प्रोजेक्ट 5 से 6 साल तक लटक जाता है। इस देरी के कारण खरीदार को एक साथ EMIऔर किराया दोनों देना पड़ता हैजिससे आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। कई बार बिल्डर सही जानकारी भी नहीं देता और बार-बार तारीख आगे बढ़ाता रहता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यह सिर्फ आपकी समस्या नहीं हैबल्कि कानून इसे गंभीर मामला मानता है।

Builder Possession Delay
Untitled design – 1

मुआवजा (Compensation), रिफंड और ब्याज का अधिकार

ऐसी स्थिति में आपको यह जानना जरूरी है कि भारत में उपभोक्ताओं को  क्या मजबूत कानूनी अधिकार मिले हुए हैं। अगर बिल्डर समय पर पजेशन नहीं देतातो आप मुआवजा ¼compensation½पूरा पैसा वापस ¼refund½ और उस पर ब्याज “interest” लेने के हकदार हैं। कई मामलों में उपभोक्ता आयोग और RERAने खरीदारों को 9 से 12 प्रतिषत तक ब्याज के साथ पूरा पैसा वापस दिलाया है। इतना ही नहींमानसिक तनाव ¼mental harassment½  के लिए भी अलग से मुआवजा मिल सकता है। यानी अब बिल्डर की देरी का नुकसान आपको अकेले नहीं उठाना पड़ेगा।

👉 अपने उपभोक्ता अधिकारों को विस्तार से समझने के लिए पढ़ें:
उपभोक्ताओं के 6 मुख्य अधिकार (Consumer Rights in India)

कानूनी रूप से देखें तो RERA Act2016 और Consumer Protection Act2019 इस तरह Builder Possession Delay के मामलों में आपकी सबसे बड़ी ताकत हैं। RERA के तहत हर बिल्डर को प्रोजेक्ट समय पर पूरा करना अनिवार्य है और देरी होने पर खरीदार को interestया refundदेना पड़ता है। वहीं Consumer Protection Act के अनुसार बिल्डर की देरी को ‘deficiency in service’ माना जाता हैजिसके खिलाफ आप सीधे Consumer Commission में शिकायत कर सकते हैं। ये दोनों कानून मिलकर यह सुनिश्चित करते हैं कि खरीदार के साथ अन्याय न हो।

Online complaint करने का आसान तरीका जानें:
E-Jagriti Portal पर शिकायत कैसे करें (Complete Guide)

Builder Possession Delay के कई कारण बताए जाते हैं जैसे फंड की कमीसरकारी अनुमति में देरीया अन्य तकनीकी समस्याएं। लेकिन सच्चाई यह है कि कई बार बिल्डर जानबूझकर प्रोजेक्ट को लटकाते हैं ताकि कीमत बढ़ने पर ज्यादा फायदा कमा सकें। कुछ मामलों में misleading advertisement और गलत वादों के जरिए ग्राहकों को फंसाया जाता है। लेकिन कारण चाहे जो भी होकानून के अनुसार खरीदार को नुकसान नहीं होना चाहिए और उसे उसका हक मिलना ही चाहिए।

अगर आपका फ्लैट समय पर नहीं मिल रहा है, तो सबसे पहले आपको अपना Builder Buyer Agreement ध्यान से पढ़ना चाहिए। इसमें पजेशन की तारीख और देरी की स्थिति में क्या नियम हैंयह साफ लिखा होता है। इसके बाद आपको बिल्डर को एक legal notice भेजना चाहिएजिसमें आप देरी का कारण पूछें और compensation की मांग करें। कई बार केवल noticeभेजने से ही बिल्डर सक्रिय हो जाता है और मामला सुलझ सकता है।

RERA Act 2016 के प्रावधान (Builder Possession Delay)

गर बिल्डर फिर भी कोई समाधान नहीं देता,तो आप तीन मुख्य प्लेटफॉर्म पर शिकायत कर सकते हैं RERA, Consumer Commission या Civil Court इनमें से RERA तेज समाधान के लिए जाना जाता है, जबकि Consumer Commission में आपको बेहतर compensation मिल सकता है। आज के समय में e-jagriti portal के जरिए आप घर बैठे online complaint भी कर सकते हैं,जिससे प्रक्रिया और आसान हो गई है।

👉 Consumer कानून की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें:
Consumer Protection Act 2019 के तहत शिकायत कैसे करें

शिकायत दर्ज करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज होना बहुत जरूरी है]जैसे Builder Buyer Agreement] payment receipts allotment letter] और बिल्डर के साथ हुई बातचीत (email or WhatsApp)। इसके अलावा project brochure और advertisementभी सबूत के रूप में काम आते हैं। ये सभी दस्तावेज आपके केस को मजबूत बनाते हैं और जल्दी न्याय दिलाने में मदद करते हैं।

मुआवजे की बात करें तो खरीदार के पास दो विकल्प होते हैं पहला वह अपना पूरा पैसा वापस ले सकता है और उस पर ब्याज भी पा सकता है]दूसरावह फ्लैट लेना जारी रख सकता है और देरी के लिए compensation ले सकता है। कई मामलों में कोर्ट ने EMI और किराए के नुकसान को भी ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त मुआवजा दिया है। इससे यह साफ है कि कानून खरीदार के पक्ष में खड़ा है।

Virtual hearing के बारे में जानें:
Consumer Court में Online Hearing (VC) कैसे करें

कोर्ट के कई महत्वपूर्ण फैसलों में यह माना गया है कि Builder Possession Delay करना एक तरह की unfair trade practiceहै। सुप्रीम कोर्ट और NCDRC ने कई बार यह आदेश दिया है कि खरीदार को जबरदस्ती फ्लैट लेने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। इन फैसलों ने उपभोक्ताओं के अधिकारों को और मजबूत किया है।

हालांकि बिल्डर अक्सर अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए कई तरह के बहाने बनाते हैं]जैसे “force majeure” या agreement में छिपे हुए unfair clause का सहारा लेते है। लेकिन यह जानना जरूरी है कि कोई भी clause कानून से ऊपर नहीं होता। अगर कोई शर्त उपभोक्ता के हित के खिलाफ है, तो उसे चुनौती दी जा सकती है।

विशेषज्ञों की सलाह है कि घर खरीदते समय हमेशा RERA registered project ही चुनें और agreement को ध्यान से पढ़ें। अगर देरी हो रही है]तो समय बर्बाद न करें और तुरंत कार्रवाई करें। जितनी जल्दी आप शिकायत करेंगे]उतनी जल्दी आपको राहत मिलने की संभावना होगी। अपने सभी documents सुरक्षित रखना भी बेहद जरूरी है।

अगर प्रोजेक्ट 6 महीने से ज्यादा देर हो गया है, बिल्डर जवाब नहीं दे रहा है, या काम पूरी तरह रुक गया है, तो यह सही समय है शिकायत दर्ज करने का। देरी को नजरअंदाज करना भविष्य में और बड़ी परेशानी पैदा कर सकता है। इसलिए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और सही कदम उठाएं।

कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसले

Supreme Court और NCDRC ने कई बार यह साफ किया है कि खरीदार को जबरदस्ती फ्लैट लेने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता…

Pioneer Urban Land & Infrastructure Ltd. vs Govindan Raghavan (2019) – Supreme Court

NCDRC – Ajay Nagpal vs Today Homes (2015)

👉 ऐसे ही landmark फैसले पढ़ें:
NCDRC के 4 बड़े फैसले – Real Estate और Consumer Cases

अंत मेंयह कहना गलत नहीं होगा कि आज के समय में कानून उपभोक्ताओं के पक्ष में काफी मजबूत हो चुका है। अगर आपका बिल्डर समय पर पजेशन नहीं दे रहा है (Builder Possession Delay) तो चुप बैठने की जरूरत नहीं है। सही जानकारी और कानूनी प्रक्रिया अपनाकर आप अपना पैसा वापस पा सकते हैंमुआवजा ले सकते हैं और अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।

👉 अगर आपको Consumer Court में शिकायत करनी है, तो यह गाइड जरूर पढ़ें:
उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कैसे करें? (पूरा प्रोसेस)

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version