अरुणिमा पैलेस मामला: NCDRC का ऐतिहासिक फैसला, बिल्डर पर ₹60 लाख जुर्माना | Flat Buyers Rights India

अरुणिमा पैलेस मामला में NCDRC का बड़ा फैसला—गाजियाबाद केस में बिल्डर पर ₹60 लाख जुर्माना और 8% ब्याज का आदेश। जानिए Flat Buyers Rights India में यह फैसला क्यों है अहम।

बिल्डर पर करीब ₹60 लाख का जुर्माना, फ्लैट खरीदारों की 12 साल बाद बड़ी जीत

अरुणिमा पैलेस मामला: क्या है पूरा विवाद?

गाजियाबाद (वसुंधरा)। घर खरीदना हर परिवार का बड़ा सपना होता है। लोग अपनी जिंदगी की जमा-पूंजी इसलिए लगाते हैं ताकि उन्हें एक सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक जीवन मिल सके। लेकिन जब बिल्डर बड़े-बड़े वादे कर के बाद में उनसे मुकर जाए, तो यह सपना एक लंबे संघर्ष में बदल जाता है।

अरुणिमा पैलेस मामला
Untitled design – 1

वसुंधरा, गाजियाबाद स्थित अरुणिमा पैलेस के निवासियों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। हालांकि, 12 वर्षों की कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार न्याय मिला। राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC) ने बिल्डर मैसर्स तरुणिका गौड़ हाउसिंग एंड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को करारा झटका देते हुए करीब ₹60 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया है।

अगर आप कंज्यूमर केस में Paid Consideration Amount vs Claim Amount को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो इस गाइड को जरूर पढ़ें – Paid Consideration Amount vs Claim Amount क्या होता है? (यहां अपने पुराने पोस्ट का लिंक डालें)

NCDRC का ऐतिहासिक फैसला और बिल्डर पर कार्रवाई

अरुणिमा पैलेस मामला क्या है?

यह विवाद 2013 मे शुरू हुआ जब अरूणिमा पैलेस रेजिडेंस वेजफेयर एसोसियन (RWA) ने बिल्डर के खिलाफ उपभोक्ता आयोग का रूख किया।

निवासियों का कहना था कि फ्लेट बुकिंग के समय बिल्डर ने आकर्षक ब्रोशर के जरिए कई सुविधाओं का वादा किया था, जैसे- स्विमिंग पूल, क्लब हाउस, जिम और लाइब्रेरी, बच्चो के खेलेने के लिए पार्क, स्पोर्ट्स सुविधाएं लेकिन जब लोगों ने फ्लेट में रहना शुरू किया तो हकीकत बिल्कुल अलग निकली। कई सुविधाएं अधूरी थी और जो मौजूद थी उनकी गुणवत्ता बेहद खराब थी। इतना ही नही बिल्डर ने कॉमन एरिया में बिना अनुमति अतिरिक्त फ्लैट्स बना दिए, जिससे सोसाइटी पर अतिरिक्त दबाव पड़ा।

बिल्डर की दलील और कोर्ट का सख्त रूख

सुनवाई के दौरान बिल्डर ने दलील दी कि ब्रोशर मे दिखाई गई सुविधाएं सिर्फ प्रचार का हिस्सा थीं और वे कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है। लेकिन माननीय जस्टिस ए.पी.साही और श्री भरतकुमार पाड्या की पीड ने इस तर्क को पूरी तरह से खारिज कर दिया। आयोग ने स्पष्ट कहा कि-

ऐसे ही बड़े फैसलों के बारे में पढ़ें –
NCDRC के 4 Landmark फैसले: बीमा, रियल एस्टेट और मेडिकल केस में बड़ा असर

“ग्राहकों को लुभाने के लिए किए गए वादे केवल दिखावा नहीं होते। यदि ब्रोशर में सुविधाओं का उल्लेख है, तो उन्हें उपलब्ध कराना बिल्डर की कानूनी जिम्मेदारी है।”

अरुणिमा पैलेस मामला NCDRC Judgment: 5 अहम पॉइंट्स

₹60 लाख का मुआवजा – सुविधाओं की कमी और निवासियों को हुई परेशानी के लिए।

8% वार्षिक ब्याज – यह ब्याज वर्ष 2013 से भुगतान की तारीख तक लागू होगा।

कंप्लीशन सर्टिफिकेट (CC) – बिल्डर को 6 महीने के भीतर वैध CC प्राप्त करने का निर्देश।

ग्रीन एरिया व स्पोर्ट्स सुविधाएं – अधूरे पार्क और खेल सुविधाओं के लिए अलग से हर्जाना।

समय-सीमा तय – दो महीने के भीतर पूरी मुआवजा राशि चुकाने का आदेश।

फ्लैट खरीदारों के लिए क्यों अहम है यह फैसला?

यह निर्णय उन हजारों घर खरीदारों के लिए मिसाल है, जो कब्जा मिलने के बाद भी अधूरी सुविधाओं और बिल्डर की मनमानी से जूझ रहे हैं। यह साफ संदेश देता है कि—

बिल्डर सिर्फ फ्लैट नहीं, बल्कि पूरी जीवन-शैली बेचता है।

ब्रोशर में किए गए वादे भी कानूनी रूप से मान्य हैं।

उपभोक्ता एकजुट होकर न्याय पा सकते हैं, भले ही इसमें समय लगे।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह फैसला भविष्य में बिल्डरों की मनमानी पर लगाम लगाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Arunima Palace Residents Welfare Association vs M/s Tarunika Gaur Housing & Construction Ltd.NC/CC/287/2013

निष्कर्ष

अरुणिमा पैलेस मामला – यह जीत साबित करती है कि सब्र और एकजुटता का फल जरूर मिलता है। यह मामला हर घर खरीदार को जागरूक करता है कि अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना जरूरी है।

यदि आपने भी घर खरीदते समय ऐसी समस्याओं का सामना किया है, तो अपनी राय साझा करें और इस जानकारी को दूसरों तक पहुंचाएं, ताकि कोई और बिल्डर के झांसे में न आए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top